अब भाजपा अयोध्‍या में राम मंदिर के साथ बनायेगी मस्जिद

nitin gadkari
बलिया। उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भजपा का राजनीतिक मुद्दा राम मंदिर को लेकर भाजपा ही एकमत नहीं दिख रही है। अभी कुछ दिन पहले लालकृष्‍ण आडवाणी ने कहो था क‍ि जबतक राम मंदिर नहीं बन जाता तबतक हमको चैन नहीं मिलेगा, और अब भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी राम मंदिर और मस्‍जिद दोनो का निमार्ण्‍ा कराने की बात करते नजर आ रहे है। गडकरी का यह बयान केवल वोट की राजनीति का दर्शाता है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी राम मन्दिर निर्माण में मुस्लिम समाज के सहयोग का आवान करते हुए कहा कि यह भाजपा के लिये चुनावी मुद्दा नहीं है। गडकरी ने आज यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि यदि मन्दिर निर्माण में मुस्लिम समाज का सहयोग मिला तो भाजपा अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा पथ के बाहर मस्जिद के निर्माण में सहयोग करेगी।

उन्होंने कांग्रेस व सपा पर साम्प्रदायिकता का जहर घोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण के मसले पर दोनों दल मुसलिम वर्ग को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में मजहब के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं है और इसके लिये संविधान संशोधन जारी होगा, जिसके लिये आवश्यक दो तिहाई बहुमत कांग्रेस और सपा दोनों को मिलाकर नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस व सपा से पूछा कि वह अल्पसंख्यक आरक्षण का प्रबंध अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित वर्ग में किसके कोटे से करेंगे। गडकरी ने कांग्रेस और सपा पर एक परिवार की पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह गुलाम की तरह काम करते हैं। सोनिया गांधी की आखिरी इच्छा राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की है, जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की भी अंतिम अच्छा अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+