उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल का पहला दौर कल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत कल पहले दौर का मतदान होगा। इस चरण में सूबे के दो मंत्रियों, 31 विधायकों तथा 15 पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा समेत कई सांसदों के रिश्तेदारों एवं चुनाव मैदान में कूदे माफियाओं के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पहले चरण के चुनाव में प्रदेश के सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर तथा बस्ती जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।

इसके लिये 13186 मतदान केन्द्र तथा 17621 मतदेय स्थल बनाए गये हैं जिन पर 19383 इलेक्टानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 92 लाख 87 हजार 233 पुरुष, 77 लाख 56 हजार 551 महिला तथा 777 अन्य श्रेणी के मतदाताओं समेत कुल एक करोड़ 70 लाख 44 हजार 561 वोटर 862 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतों की गिनती छह मार्च को होगी। पहले चरण के चुनाव के लिये 6855 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है। इस दौर के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिये दो लाख से ज्यादा केन्द्रीय बलों तथा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की कमान केन्द्रीय बलों के हाथ में होगी जबकि राज्य पुलिस उनका सहयोग करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+