यूपी में किसी को नहीं मिला बहुमत तो राष्ट्रपति शासन लगेगा: कांग्रेस
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शाम पांच बजे तक करीब सौ जनसभाएं कर धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए। पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा।
पहले चरण के मतदान से करीब 48 घंटे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को वाराणसी में संवाददाता सम्मेलन करके विरोधियों को चुनाव में कांग्रेस को हल्के में न लेने का संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से खड़ी होकर पिछले विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पहले चरण में जिन 10 जिलों में मतदान होगा, उसमें बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
जिन 55 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है उसमें से 30 बसपा, 18 सपा, 4 भाजपा और 3 कांग्रेस के कब्जे में है। पहले चरण में मैदान में उतरे कुल 867 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.70 करोड़ है, जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 92 लाख और महिलाओं की संख्या करीब 77 लाख है।













Click it and Unblock the Notifications