'चाचा की सफलता से भतीजों को होती है गुदगुदी'

जब वह देखते हैं कि उनके चाचाओं की जनता के बीच वाहवाही हो रही है तो उनमें गुदगुदी (गुलगुली) होती है। एक मराठी समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह (राज) उन लोगों में है, जो हमसे अलग हो गये। उसको मातोश्री (बांद्रा स्थित शिवसेना प्रमुख का आवास) में ढाला गया। यह पूछे जाने पर कि क्या राज लौटकर आयेंगे, ठाकरे ने कहा कि चाहना एक बात होती है।
लेकिन अंतत: ठाकरे खून जो है। शिवसेना प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि राज ने एक बार कहा था कि यदि उसके और उसके चचेरे भाई उद्धव के बीच राजनीति आयी तो वह राजनीति छोड़ देगा। राज द्वारा छह साल पहले गठित पार्टी के बारे में उनके विचार पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा कि मुझे एमएनएस की ओर देखने की जरूरत नहीं है। मेरे पास मेरी शिवसेना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व एक सस्ती चीज बन गयी है। कोई भी नेता बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications