भुवनेश्वर में पक्षियों को मारने का सिलसिला जारी

पांच त्वरित प्रक्रिया दल कुक्कुट पक्षियों को मारने के काम में लगे हैं और शेष दल भुवनेश्वर नगर निगम के 29 वार्डों में लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। सीपीडीओ फार्म में करीब 30,000 कुक्कुट पक्षी हैं। इनमें से कई दुर्लभ प्रजातियां हैं जिन्हें प्रजनन के लिए रखा गया है। कुछ लोगों ने हालांकि पक्षियों को मारने का विरोध किया लेकिन उन्हें सुझाया गया।
मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास सचिव सत्यव्रत साहू के अनुसार, पिछले माह एच5एन1 वायरस की खबर मिलने के बाद मयूरभंज के बेतानाती और खुर्दा जिले के केरंगा में कुक्कुट पक्षियों को मारा गया था। सीपीडीओ ने नमूने भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोरेटॅरी (एचएसएडीएल) भेजे थे जिसने बर्डफ्लू का वायरस होने की पुष्टि की थी।












Click it and Unblock the Notifications