विदेशी महिलायें भारत आकर कराती है भ्रूणहत्या

भ्रूण के कन्य होने की स्थिति में वह यहां से भ्रूण हत्या कराकर वापस जाती हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि अन्य देशों में यह प्रतिबंधित है इसलिए लोग यहां आते हैं और कथित रूप से भ्रूण की जांच करा कर वह कन्या होने की स्थिति में महिलायें गर्भपात करा लेती हैं। शर्मा को जब यह कहा गया कि भ्रूण परीक्षण यहां भी प्रतिबंधित है और वह यहां के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, इस विषय में उनके पास क्या साक्ष्य है, उन्होंने कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं।
यहां की प्रणाली में इस प्रकार की गडबडी है और इससे आप सब भी अवगत हैं। इसे दूर किया जाना चाहिए। यह आवश्यक है। हालांकि, उन्होंने बताया कि ब्रिटेन स्थित एक संस्था जीना की एक टीम ने हाल ही में जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और दिल्ली का दौरा किया था। मैं उसके रिपोर्ट के आधार पर कह रहा हूं जो जल्दी जारी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications