जींद में दम घुटने से तीन युवक मरे

गोंडा जिले के अहिमा गांव का निवासी राजकुमार (16) पुत्र बसंत व राजीत राम (14) पुत्र गुरु प्रसाद और बहराइच जिले के लोनपुरवा गांव का राजू (18) पुत्र गुप्तार चौहान रविवार रात को चाय की दुकान के अंदर शटर बंद करके खाना बना रहे थे।
सिलेंडर से गैस रिसाव होने से दुकान में आग लग गई जिससे तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सहायता से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर को खोलकर तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी रोहताश पांचाल ने बताया कि शवों को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए प्रशासन की तरफ से साधन उपलब्ध कराए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications