पीएम सीट के पीछे नहीं भाग रहें राहुल गांधी: प्रियंका गांधी
रायबरेली। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रविवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की राजनीति केवल पीएम पद के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल को केवल प्रधानमंत्री पद की चाहत नहीं है।
आज वो यूपी की जनता के विकास के लिए लोगों से मिल रहे हैं। अगर यूपी में कांग्रेस हारती भी है तो उसके जिम्मेदार भी राहुल गांधी ही होंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृहमंत्री पी चिदंबरम की जमकर तारीफ की।
प्रियंका ने कहा कि उनका भाई विकास की राजनीति करता है। चुनाव उसकी इज्जत का सवाल नहीं बल्कि वह प्रदेश में बदलाव लाना चाहता है। राहुल जो ठानता है, वह करके भी दिखाता है।
राहुल की सक्रियता के कारण यूथ कांग्रेस में काफी बदलाव आया है, जिसका असर कांग्रेस पार्टी पर भी पड़ेगा। चुनाव नतीजे कुछ भी रहें, पर राहुल प्रदेश की जनता के लिए काम करते रहेंगे। जिसको जो कहना है वो कहता रहे, मुझे, राहुल या कांग्रेस पार्टी को इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता है।













Click it and Unblock the Notifications