यूपी में सातवें चरण के लिये अधिसूचना जारी

election commission
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये तीन मार्च को सातवें चरण में 60 सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिये सातवें तथा अंतिम चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी। उसके साथ ही इस दौर के चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक सातवें चरण के चुनाव में प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर, ज्योतिबाफुलेनगर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा लखीमपुर खीरी जिलों की कुल 60 विधानसभा सीटों के लिये आगामी तीन मार्च को मतदान होगा। इस चरण के चुनाव में मुख्यत: समाजवादी पार्टी (सपा) का मुस्लिम चेहरा माने जा रहे पार्टी महासचिव आजम खां (रामपुर), राज्य सरकार की मंत्री ओमवती और बसपा सांसद तथा क्षेत्रीय समन्वयक जुगुल किशोर के बेटे सौरभ सिंह (कस्ता) के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

सातवें चरण के मतदान के लिये 12907 मतदान केन्द्र तथा 17640 मतदेय स्थल बनाये जाएंगे जिन पर 19404 इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में कुल एक करोड़ 80 लाख 46 हजार 31 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 99 लाख 12 हजार 359 पुरुष, 81 लाख 32 हजार 947 महिला तथा 725 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक छठे चरण के लिये नामांकन 13 फरवरी तक दाखिल किये जा सकेंगे जिनकी जांच 14 फरवरी को होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 16 फरवरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+