यूपी चुनाव: आज थम जायेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नीतिन गड़करी, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहले चरण के चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 55 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण सोमवार को राजनीतिक दल पूरा दमखम दिखाने में जुटेंगे।
प्रचार में जुटे तमाम दिग्गज नेताओं के हेलीकाप्टर इन क्षेत्रों में उतरेंगे। प्रत्याशियों में भी इसकी होड़ रहेगी कि वह ज्यादा से ज्यादा जुलूस-रैलियां निकाल अपना समां बांध सकें। हर दल और उम्मीदवार की कोशिश है कि प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक कर मतदाताओं में यह छाप छोड़ सकें कि जीत का प्रबल दावेदार सिर्फ वह ही है।
आपको बातते चलें कि यूपी में आठ फरवरी को पहले चरण के दस जिलों- सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा व बस्ती में वोट पड़ने हैं। राजनीतिक दलों की कोशिश है पहले चरण में वह पार्टी को सीधी लड़ाई में दिखा सके ताकि उसके माहौल का लाभ अगले छह चरणों में भी मिले। प्रचार के साथ ही उम्मीदवार बूथ मैनेजमेंट में भी जुट जायेंगे, ताकि पक्ष में अधिक मतदान करा सकें।












Click it and Unblock the Notifications