पहले चरण में 109 तो दूसरे चरण में 118 दागी प्रत्‍याशी

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जहां 109 दागी प्रत्याशी ताल ठोंक चुके हैं, वहीं दूसरे चरण में भी इनकी संख्या 118 तक पहुंच गई है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस) की रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख पार्टियों ने दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। निर्वाचन क्षेत्र मऊ और घोसी के कौमी एकता दल के उम्मीदवार मुख्तार अंसारी पर सर्वाधिक 15 मुकदमे हैं, जिनमें नौ गंभीर अपराध वाले हैं। उप्र इलेक्शन वाच व एडीआर ने दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 1098 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया।

इनमें 337 प्रत्याशियों में से 118 (35 फीसदी) ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की। पिछले विधानसभा चुनाव में दागी उम्मीदवार सिर्फ 28 फीसद थे। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख पार्टियों ने अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देकर मैदान में उतारा है। इन प्रत्याशियों में से 55 ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मसलन हत्या, जबरन, धन उगाही, चोरी, रिश्र्वत व हत्या का प्रयास के मामले। भाजपा के नौ, बसपा के दस, सपा के 12, पीस पार्टी के तीन, कांग्रेस के दस, जनता दल (यू) के सात, कौमी एकता दल के दो व अपना दल का एक ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+