दुष्कर्म करने में नाकाम, छात्रा को चलती ट्रेन से फेंका

घटना के बाद अन्य यात्रियों ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी तब पुलिस ने मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैसमुड़ा गांव के निवासी रामाधार बिंभुवार के घर में रामदयाल केंवट का आना जाना है। रामदयाल केंवट ने रविवार को रामाधार को बताया कि वह उसकी (रामाधार की) बेटी मंजू को कुसमुंदा गांव छात्रावृत्ति के लिए ले जा सकता है तथा वहां से वापस घर पहुंचा सकता है।
रामदयाल द्वारा भरोसा दिलाने पर रामाधार उसकी बातों में आ गया तथा मंजू को रामदयाल के साथ भेज दिया। मंजू और रामदयाल भैसमुड़ा गांव जाने के लिए करीब के रेलवे स्टेशन सरगबुंदिया तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार हो गए। ट्रेन जब कोरबा स्टेशन पहुंची तब रामदयाल मंजू को अन्य खाली बोगी में ले गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना से मंजू घबरा गई और शोर मचाने लगी।












Click it and Unblock the Notifications