अमेरिका में स्‍वर्ग में नहीं इंटरनेट पर बनती हैं जोड़ियां

Marriage
वाशिंगटन। कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं लेकिन आधुनिक युग में इस क्षेत्र में भी क्रांति आ गयी है। अमेरिका में कराए गए एक शोध से पता चला है कि देश में ऑनलाइन डेटिंग अब रिश्ते बनाने का नया जरिया बन रहा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ रोशेस्टर के मनोचिकित्सकों के एक दल ने अपने शोध में पाया कि मित्रों के जरिए मुलाकात की परंपरा पुरानी हो चुकी है और अब ऑनलाइन डेटिंग दूसरे नंबर पर रिश्तों की डोर बांधने का माध्यम बन रही है।

शोध के पांच सह लेखकों में से एक प्रोफेसर हैरी रीस ने कहा ऑनलाइन डेटिंग निश्चित रूप से अब रिश्तों में एक नया मोड़ है। 'साइक्लोजिकल साइंस इन दी पब्लिक इंटेस्ट' में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन डेटिंग से एक ही बार में और कम समय में आपके पास ढेरों विकल्प मौजूद रहते हैं। जिस वजह से इसका सहारा लोग रहे हैं।

लेकिन इस ऑनलाइन लव के अपने नुकसान भी हैं। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन डेटिंग से दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के लिए महत्वाकांक्षाएं काफी बढ़ जाती हैं और दोनों अवास्तविक उम्मीदें पाल बैठते हैं। जिस वजह से रिश्‍तों में एक समय के बाद खटास आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+