हॉस्टल से शुरू हुई फेसबुक ने 8 साल में तोड़े सारे रिकॉर्ड

8 साल के भीतर ही इस कंपनी ने करोड़ों का टर्न ओवर पैदा कर दिया। इस सोशल नेटवर्किंग साइट की पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस समय इस साइट के इस समय 84.5 करोड़ यूजर्स हैं। इस समय इस कंपनी की वैल्यू 100 अरब डॉलर है। 4 फरवरी को अपने 8 साल पूरे करने वाली यह साइट अब अपना आईपीओ लाने जा रही है।
कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस कंपनी के इकलौते संस्थापक नहीं हैं। उनके साथ में उनके सहपाठी एदुआरदो सेवरिन, डस्टिन मोस्कोविट्ज और क्रिस हुगेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन छात्रों ने इस साइट की शुरुआत हावर्ड अपनी यूनिवर्सिटी के छात्रों से संपर्क साधने के लिए किया था। यूनिवर्सिटी में इस साइट की पॉपुलरिटी के बाद इसे दूसरे कॉलेजों के साथ भी बांटा गया।
देखते ही देखते इस साइट ने जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल कर ली। जब तक यह साइट सार्वजनिक तौर पर लांच नहीं की गई थी तब तक इसका नाम 'The Facebook.com' था। इस साइट को सार्वजनिक तौर पर लांच करने से पहले इसका नाम फेसबुक कर दिया गया। पिछले 2 साल मे इस साइट ने जबरदस्त ख्याति हासिल की है। भारत में इसके यूजर्स में 132 फीसदी का इजाफा हुआ है।
फेसबुक के 8 साल पूरे होने पर इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने साइट की कामयाबी के राज भी खोले। खुद को हैकर बताते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए मैंने हैकिंग की मदद ली है। अपने एक लेख 'द हैकर वे' नामक आलेख में उन्होंने बताया कि हैकर्स किसी भी वेबसाइट और सर्वर में सेंध लगाने में माहिर होते हैं। इस तरह हमने कई एजेंसियों की अहम जानकारियां जुटाई हैं। यह हमारी कामयाबी का एक अहम अंग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications