अन्ना को मिला था आरएसएस का साथ: मोहन भागवत

नई दिल्ली। अभी तक कांग्रेस की ओर से हमेशा कहा गया है कि समाजसेवी अन्ना हजारे को आरएसएस का समर्थन है जिसका विरोध हमेशा से अन्ना और उनकी टीम करती आयी है लेकिन इस बार आरएसएस ने ही अन्ना हजारे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अन्ना हजारे की चुप्पी पर हैरानी जताते हुए रविवार को कहा कि न जाने क्यों अन्ना हजारे इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे है कि उनके द्वारा पिछले साल चलाए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में संघ कार्यकर्ता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। इससे यह बात सही साबित हो जाती है कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह केवल हवा में तीर नहीं चला रहे थे, उनकी कही बात सही है।

मोहन भागवत ने मीडिया से कहा कि अन्ना के आंदोलन में बहुत बड़ा हाथ संघ के कार्यकर्ताओं का था लेकिन मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके चलते अन्ना इस बात को स्वीकार नहीं रहे हैं। भागवत ने गडकरी मुद्दे पर भी अपना रूख स्पष्ट किया कि गडकरी संघ के आदमी नहीं है बल्कि उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं ने बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+