निजी नहीं वैज्ञानिकों के खिलाफ कार्रवाई: इसरो प्रमुख

राधाकृष्णन ने कहा कि हम इस विषय पर वाकई जो कहना चाहते थे, हमने वेबसाइट पर डाल दिया है। पूरी रिपोर्ट वहां है। इसमें दूसरी रिपोर्ट के परिणाम और सिफारिशें हैं। और उसमें चार पन्नों का बयान है। मैं कुछ और नहीं कहना चाहता। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। नायर ने रिपोर्ट के संदर्भ में कहा था कि यह एकपक्षीय है। उन्होंने अंतरिक्ष विभाग पर आरोप लगाया कि केवल अपनी सुविधा वाले रिपोर्ट के अंश उजागर किये गये हैं।
पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त प्रत्यूष सिन्हा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति ने रिपोर्ट तैयार की जिसे शनिवार की रात सार्वजनिक कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एंटिक्स-देवास सौदे में पारदर्शिता की कमी रही और नायर के साथ साथ वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ए. भास्करनारायण, के.आर. श्रीधर मूर्ति और के.एन. शंकर के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार कि यह स्पष्ट है कि कई अधिकारियों की ओर से फैसले में गंभीर खामियां रहीं।












Click it and Unblock the Notifications