सरकार देगी छात्रों को मुफ्त में 'आकाश टैबलेट'

सिब्बल ने कहा कि पांच साल में सभी बच्चों को शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के विद्यालयों व विश्वविद्यालयों को नेशनल नॉलेज नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इसके माध्यम से छात्र कहीं से भी देश के जाने-माने विशेषज्ञों से अपनी समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही तीन साल में ग्राम पंचायतों को भी फाइबर आप्टिकल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नेता टीवी चैनलों पर बात करते नजर आते हैं, जबकि कांग्रेस सीधे जनता से बात करती है।
कपिल सिब्बल की इस घोषणा को चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में ले सकता है। चूंकि अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्र समेत चुनाव वाले राज्यों की सरकारें कोई घोषणा नहीं कर सकती हैं, इसीलिए आम बजट व रेल बजट की तिथियां आगे बढ़ा कर चुनाव के बाद कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications