कोर्ट सख्त तो गूगल और फेसबुक ने हटाया आपत्तिजनक कंटेंट

सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और गूगल ने कोर्ट के इस आदेश पर अपनी सफाई पेश की है। गूगल और फेसबुक ने अपनी सफाई में कहा है कि आपत्तिजनक कंटेंट को साइट से हटाया जा चुका है। इन दोनों साइट्स का कहना है कि आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के बाद कोई वजह नहीं बचती है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने गूगल, फेसबुक और यू-ट्यूब जैसी 22 सोशल नेटवर्किंग साइट्स को आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर समन जारी किया था। इन साइटों पर आपत्तिजनक कंटेंट रखने का आरोप है।
भारतीय सरकार पहले ही इन साइटों पर पड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी है। सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट मामले में इन साइटों पर मुकदमा चालने की स्वीकृति दे दी है। अब कोर्ट के सख्त रवैये के बाद गूगल और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों ने आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications