हफ्ते में 6 नहीं 5 दिन ही काम करना चाहते हैं बैंककर्मी

ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कनफेडरेशन और ऑल इंडिया स्टेट बैंक आफिसर्स फेडरेशन के महासचिव जी डी नदाफ ने कहा बैंक ग्राहकों को सभी तरह के वैकल्पिक माध्यम मसलन एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग आदि उपलब्ध हैं।
ऐसे में बैंकों में भी पांच दिन का सप्ताह लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पानी, बिजली, उर्जा और ईंधन आदि पर लागत कम हो सकेगी। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों और विदेशी बैंकों आदि में इस तरह की व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और काम के घंटों को सही तरीके से परिभाषित नहीं किए जाने की वजह से उन्हें ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications