'नेताओं से पूछो कब आयेगा जनलोकपाल कानून'

टीम अन्ना के सदस्यों मनोज सिसौदिया और किरण बेदी ने जिला मुख्यालय से कुछ दूर शक्तिधाम महादेवा तालाब पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जनता अपने वोट की ताकत पहचाने और ऐसे नेताओं को चुने जो अपने वादों के प्रति भविष्य में जवाबदेह हों। दोनों ने ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवारों को चुनने के लिये हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाया और कहा कि मन्दिर-मस्जिद पर बात करने वाले नेता जन-लोकपाल कानून बनाने की बात नहीं करते।
इसलिए जनता को भी उनकी बात करनी बंद कर देनी चाहिए। सिसौदिया ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि वे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिये पांच साल का समय मांग रहे हैं और केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा से राजनीति सीख रहे हैं। टीम अन्ना के कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ रही और उसे टीम के अन्य सदस्यों संजय सिंह ,समीम काजमी, इलियास आजमी आदि ने भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications