गुवाहाटी के मिर्जा में ट्रेन हादसा, 2 की मौत, 50 घायल

बताया जा रहा है आज सुबह 9.15 बजे एक मानवरहित रेल क्रासिंग पर चिलराई पैंसेजर ट्रेन की टक्कर जेसीबी मशीन से हो गयी जिसके चलते गाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये। घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। पुलिस के मुताबिक घायलों को मिर्ज़ा पब्लिक हेल्थ सेंटर में ले जाया गया है, तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications