दिल्ली में डबल मर्डर, पति ने बीवी-बच्चे का गला घोंटा

Murder
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। शहर के रोहणी इलाके में बीती रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस इलाके के एक कलयुगी पति पर अपनी बीवी और अपने ही चार साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। ताज्जुब यह है कि हत्या करने के बाद खुद हत्यारे पति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। हत्या के कारणों का अभी भी कुछ पता चल नहीं पाया है।

आपको बता दें हत्यारे पति जिसका नाम है नितिन मैनी, उसने आज से 6 साल पहले अपनी पत्नी श्वेता के साथ प्रेमविवाह किया था। कल यानी 2 फरवरी को दोनों की शादी की सालगिरह भी थी। जिसके सेलिब्रेट करने के लिए नितिन और श्वेता ने रात करीब साढ़े बजे केक भी काटा था। इस खुशी में दोनों का चार साल का बेटा भी शामिल था।

आपको बता दें कि नितिन का करीब तीन साल पहले एक दुर्घटना के शिकार हुए थे जिसके चलके वो व्हील चेयर पर चढ़ने को मजबूर हो गये थे। नितिन ने रात करीब करीब डेढ़ बजे पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी बीवी और चार साल के बेटे गर्व की हत्‍या कर दी है।

पुलिस जब नितिन के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पड़ा था। आरोपी ने कहा कि वह दरवाजा नहीं खोल सकता ऐसे में पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि वहां श्‍वेता और गर्व की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और नितिन भी कमरे में बिस्‍तर पर लेटा हुआ था। लेकिन इस पूरी बात को पचा पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि जो व्यक्ति ठीक से चल भी नहीं सकता है वो भला किसी को मार कैसे सकता है? पुलिस को लग रहा है कि नितिन मैनी ने पुलिस को पूरी बात नहीं बतायी है। फिलहाल नितिन पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने मामले की छान-बीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+