चिदंबरम ने मायावती को पौंटी की तिजोरियों से बचाया!

शुक्रवार को जब आय कर के 200 से ज्यादा अधिकारी अपने दल-बल के साथ उत्तर प्रदेश के शीर्ष व्यापारी पौंटी चड्ढा की तिजोरियों को खंगालने निकलीं तो पूरा मीडिया आयकर के पीछे चल पड़ा। टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चलने लगीं देखते ही देखते टीवी चैनल चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगे- उत्तर प्रदेश की मुख्यंत्री मायावती के करीबी पौंटी चड्ढा की तिजोरियों में 100 करोड़ रुपए निकलने की आशंका।
एक तरप। आयकर अधिकारी अपने काम में जुटे हुए थे, दूसरी तरफ मीडिया। तमाम अखबारों ने मायावती और पौंटी चड्ढा के बीच के कनेक्शन से जुड़ी खबरें जुटा लीं। सभी को पूरी उम्मीद थी कि शुक्रवार की सुबह से शाम तक मीडिया मायावती को अपने निशाने पर रखेगा। यही उम्मीद उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को भी थी, जो बसपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि तमाम नेता खुश भी थे, क्योंकि माया का डाउनफॉल उनके वोटबैंक को मजबूत कर सकता था।
सुबह हुई नेता-नगरी टीवी से चिपक गई, लेकिन साढ़े नौ बजते ही सारा गेम पलट गया। सारे चैनल पर सिर्फ एक ही नाम था- पी चिदंबरम। जी हां जब सुप्रीम कोर्ट ने 122 टेलीकॉम लाइसेंस रद्द करने का फरमान जारी कर दिया और कहा कि चिदंबरम पर फैसला लोअर कोर्ट लेगी। बस न्यूज आते ही सारे चैनलों का फोकस मायावती से हट गया। सभी चैनल भाजपा समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं के पास पहुंच गये। उधर केंद्र में बैठकें शुरू हो गईं। जिसे कवर करते-करते मीडिया का ध्यान पौंटी चड्ढा से अलग हट गया।
खास बात यह है कि पौंटी की पहली तिजोरी से 200 करोड़ रुपए बरामद भी हो गये, फिर भी इलेक्ट्रॉनिक चैनल सुसत पड़े हैं। अभी-अभी न्यूज आयी है कि नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल ने कथित तौर पर अमेरिकी सिक्योरिटी कंपनी से ढाई करोड़ की रिश्वत ली है। अगर इस खबर में जरा भी दम है, तो टीवी चैनलों के लिए मसाला तैयार हो गया है। यानी कल भी पौंटी चड्ढा का मामला ठंडा पड़ा रहेगा।
खैर वनइंडिया किसी खबर में आपको पीछे नहीं रखेगा। हमारे संवाददाता आपको चड्ढा प्रकरण से जुड़ी हर खबर से अवगत करायेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications