चड्ढा के ठिकानों पर छापेमारी माया के आर्थिक सत्‍ता का पतन

Ponty Chadha
लखनऊ। बुधवार को पौंटी चड्ढा के ठिकानों पर छापेमारी का जो अभियान सामने आया उसे मायावती की आर्थिक सत्ता का पतन कह सकते हैं। यूपी में पोंटी के ठिकानों पर इनकम टेक्स के छापे बसपा के लिए अब तक का सबसे बड़ा नुकसान साबित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में ही नहीं आम आदमी भी इस बात से परिचित था कि मायावती ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की सारी आर्थिक सत्ता पोंटी चड्ढा और जेपी ग्रुप में बाँट दी थी। सारे नियम कायदों को ताक पर रख कर न सिर्फ सरकारी ठेके पोंटी के नाम कर दिए गए बल्कि कई जनपदों में राजस्व के साथ-साथ होने वाली अविअध वसूली का ठेका भी पोंटी को दे दिया। सिर्फ इतना ही नहीं पोंटी ही वो आदमी था जिसने बाबूसिंह कुशवाहा जैसे नेताओं के पैर के नीचे की जमीन छीन ली।

आगे की बात करने से पहले माया राज के इस सरदार (पोंटी चड्ढा) के अबतक की सफर पर एक नजर डालते हैं। प्रदेश की आर्थिक व्‍यवस्‍था को राहू की तरह निगल जाने वाले पोंटी चड्ढा उर्फ गुरप्रीत सिंह का नाम व्‍यवसाइयों के लिये ही नहीं बल्कि मंत्रियों और नौकरशाहों के लिये भी भगवान के नाम जैसा था। लिकर किंग के नाम से मशहूर पौंटी ने पीछले 5 सालों में एक एक करके हर व्‍यवसाय में अपनी गहरी पैठ बना ली थी।

पौंटी ने मुरादाबाद से अपना सफर शुरु किया था। मुरादाबाद में छोटे से शराब की दुकान से पौंटी ने सूबे के शराब कारोबार, मल्‍टीप्‍लेक्‍स, रीयल स्‍टेट, फिल्‍म इंडस्‍ट्री तक पहुंच गया। उसने अपने कारोबार से मुख्‍यमंत्री मायावती को इस कदर प्रभावित कर रखा था कि उन्‍होंने कई हजार करोड़ों की चीनी मिल पौंटी को महज 200 करोड़ में दे दिया। खास बात यह है कि पौंटी के खासमखास भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्‍यादा नहीं जानते।

वनइंडिया ने जब वेब सिनेमा जाकर वहां के मैनेजर के कुछ खास लोगों से बातचीत की तो पता चला कि चड्ढा तो दुबई में हैं। उनके खासमखास का कहना है कि सर जैसे ही आयेंगे सबकुछ ठीक हो जायेगा। खैर चड्ढा के जीवन में कुछ भी ठीक हो या ना हो मगर मायावती और उनके करीबी नसीमुद्दीन के लिये कुछ भी ठिक नहीं होने वाला है। मालूम हो कि पिछले पांच सालों में मायावती की शह पर आबकारी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मदद से चड्ढा ने हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई की है और अब इसके तार उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ते नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+