आखिर विधायक जी ने खाया क्‍या!

Poison
लखनऊ। बुधवार को जनपद उन्‍नाव के बसपा विधायक राधेलाल रावत को जैसे ही टिकट से बेदखल किया गया उन्‍होंने जहर खा ली। फिलहाल वह बिल्‍कुल फिट है और अपने आवास पर है। मगर मेडिकल रिपोर्ट के बाद जो बात सामने आ रही है उसने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट केकी मानें तो सवाल यह है कि आखिर विधायक जी ने खाया क्‍या था।

तो चलिये इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिये आपको फ्लैश बैक में ले चलते हैं। रोज की तरह विधायक जी इलाके में जनसंपर्क अभियान पर थे। 11 बजे के करीब उन्‍हें खबर मिली कि उनका टिकट कट गया है। विधायक जी वहीं रोने लगे और इसके बाद घर की तरफ भागे। घर में घुसते ही उन्‍होंने एक शशी खोली और पी गये।

बस क्‍या था घर वालों ने शोर मचा दिया कि टिकट कटने के सदमे में विधायक जी ने जहर खा लिया है, उनका बचना मुश्‍िकल है। सब लोग उन्‍हें लाद कर लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर लेकर आये। मामला बसपा विधायक का था तो डॉक्‍टर भी फौरन इलाज में जुट गये। लेकिन यह क्‍या? जांच में विधायक जी बिल्‍कुल फिट पाये गये। उनके शरीर में जहर पीने का कोई प्रमाण नहीं पाया गया। मगर विधायक जी उसी अंदाज में लेटे रहे जैसे उनकी हालत बेहद नाजुक हो।

वह अपने समर्थकों से इस बात की जानकारी लेने का इंतजार कर रहे थे कि बहन जी तक यह खबर पहुंची या नहीं? उनके आने का कार्यक्रम है या नहीं? आपको बताते चलें कि राधे लाल रावत बसपा प्रत्याशी के रूप में सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे। उनकी सीट पर बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन ही पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और राज्यसभा जय प्रकाश रावत को टिकट दे दिया। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+