उत्तर प्रदेश में चुनाव से पीछे हटी लोजपा

पासवान ने पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी करने के बाद संवाद्दाताओ से कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। सिवाय उन सीटों से जहां से कांग्रेस, सपा और पीस पार्टी के महत्वपूर्ण उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। चुनाव घोषणापत्र में पूरा हो सकने वाले वायदे करने का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि बहुत से राजनीतिक दलों ने बहुत बडे-बडे वायदे किये है।
लेकिन हमने सिर्फ वह वादा किया है जो हम पूरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो सभी प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जायेगा और किसी लडकी के जन्म लेने पर उसके पंजीकरण के साथ ही उसके नाम पर 18 हजार रुपये बैंक में जमा कर दिये जायेंगे, जो उसे 18 साल की होने पर दिये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications