यूपी विस चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होगी
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिये सात चरणों में होने वाले चुनाव के छठे चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। उसके साथ ही इस दौर के चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक छठे चरण के चुनाव में प्रदेश के सहारनपुर, प्रबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, पंचशील नगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा तथा आगरा जिलों की कुल 68 विधानसभा सीटों के लिये आगामी 28 फरवरी को मतदान होगा।
छठे चरण के मतदान के लिये 12070 मतदान केन्द्र तथा 21317 मतदान स्थल बनाये जाएंगे जिन पर 23448 इलेक्टानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में कुल दो करोड़, 11 लाख, 86 हजार, 489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें एक करोड़, 17 लाख, 94 हजार, 394 पुरुष और 93 लाख, 91 हजार, 383 महिला मतदाता तथा अन्य श्रेणी के 712 मतदाता शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications