यूपी चुनाव: प्रचार को लेकर आसमान में छिड़ा जंग
यह तो बात रही हेलीकॉप्टर से प्रचार की, मगर आपको एक बात बता दें सिर्फ मंगलवार को 22 जगह नेताओं के हेलीकॉप्टर उड़े और उतरे। अमौसी एयरपोर्ट का हैंगर इन दिनों भरा नजर आ रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, हेलीकॉप्टरों का काफिला बढ़ता जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भी प्रतिदिन यहां आने वाले हेलीकॉप्टरों की जानकारी चुनाव आयोग को भेज रहा है। हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार के लिए प्रति घंटे 75 से 85 हजार रुपये का किराया पार्टियां दे रही हैं।
हर समय स्टार प्रचारकों को लेकर उड़ने के लिए एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर तैयार नजर आते हैं। सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चुनाव आयोग को जो रिपोर्ट भेजी उसके मुताबिक उस दिन राजनैतिक दलों के बीस हेलीकॉप्टर यहां आए। इसमें सबसे अधिक आठ हेलीकॉप्टर समाजवादी पार्टी, चार कांग्रेस, दो भाजपा, एक बसपा, एक पीस पार्टी का है। राष्ट्रीय लोकदल और जनता दल यूनाइटेड के पास भी दो-दो हेलीकॉप्टर हैं। आठ दलों ने दस चार्टर प्लेन और 27 हेलीकॉप्टरों की बुकिंग करा रखी है।













Click it and Unblock the Notifications