अजित सिंह का मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इंकार

सिंह ने कहा कि हम एक छोटी पार्टी हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में रालोद ने 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सांसद बेटे जयंत चौधरी के विधानसभा चुनाव लड़ने का कारण पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि जयंत चुनाव लड़ रहे हैं ताकि वह राज्य की राजनीति में सक्रिय रह सकें। लखनऊ में मौजूदगी रखना जरूरी है।
जयंत चौधरी मथुरा की मांठ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि जयंत को इसलिए चुनाव लड़ाया जा रहा है ताकि विशेष परिस्थिति बनने पर मुख्यमंत्री पद के लिए रालोद की दावेदारी को पेश किया जा सके। सूत्रों के अनुसार जयंत को टिकट देकर रालोद भविष्य की राजनीति साध रही है, लेकिन ऐसा सोचने से पहले उन्हें एक बार सोच लेना चाहिए कि वह अकेले नहीं बल्कि गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications