उत्‍तराखंड में चुनाव खत्‍म होते ही बस किराया बढ़ा

bus
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव खत्म होते ही सरकारी बसों में किराये को बढा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि बसों में किराये को 29 प्रतिशत बढाया गया है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में 81 पैसे प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय इलाके में किराये में एक रूपये 26 पैसे प्रति किलोमीटर की बढोत्तरी हो जायेगी।

सूत्रों के अनुसार, हाईटेक बसों में मैदानी क्षेत्रों में एक रूपये 37 पैसे तथा पर्वतीय क्षेत्रों में एक रूपये 62 पैसे की बढोत्तरी की गयी है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने वर्ष 2010 में बसों के किराये में बढोत्तरी की थी। सूत्रों के अनुसार निगम को प्रतिवर्ष 150 करोड रूपये हर साल का नुकसान हो रहा था, जिसके चलते किराया बढाया गया है।

गौरतलब है कि पिछली 30 जनवरी को उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुआ है। चुनाव से पहले सारी पार्टीया अपने घोषणापत्र में तरह तरह के लुभावने वादे करके वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने का अभियान सा चल रहा था। सब समय नेता वोटरों के लिए कुछ भी करने पर आमादा थे। लेकिन अब हवां उल्‍टी सी चल पड़ी है। चुनाव खत्‍म होते ही वोटरो पर अतिरक्ति भार डाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+