कोई जन्म से अपराधी नहीं होता, गरीबी फैलाती है अपराध

एशिया के सबसे बड़े जेल तिहाड़ जेल के आंकड़ों से पता चलता है कि जेल में बंद 92 प्रतिशत कैदियों का संबंध समाज के निम्न आय स्तर से है। वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक तिहाड़ में बंद 12,124 कैदियों में से 92 प्रतिशत कैदियों की मासिक आय 8,000 रुपए से अधिक नहीं थी।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता और विधि अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया, जेल में बंद करीब 75 प्रतिशत कैदियों की वार्षिक आय गिरफ्तारी के समय 50,000 रुपए से कम थी। उन्होंने बताया कि बंद 2414 कैदी गिरफ्तारी के समय कृषि श्रमिक के तौर पर काम करते थे और 536 अपने खेतों में काम करते थे। तिहाड़ जेल अशिक्षित कैदियों को शिक्षा भी प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications