सीबीआई के घेरे में थलसेना के पूर्व उप प्रमुख

रक्षा मंत्रालय से सीबीआई को मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। सीबीआई के अनुसार जनरल थांबुराज और नयर ने पुणे छावनी में रक्षा विभाग की एक जमीन पर 0.96 एकड़ हिस्से के लिए कथित तौर पर पुणे के कल्पतरू बिल्डर्स का अनुचित तरीके से पक्ष लिया। थंबुराज के खिलाफ कल शाम मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने कहा कि संपत्ति के संबंध में विवाद चल रहा था। थांबुराज और नयर ने सेना के पक्ष में अनेक अदालती आदेश होने के बावजूद अदालत के बाहर मामला सुलझाया।
एजेंसी के अनुसार दोनों सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने नियमों और नीतियों की अनदेखी की, रक्षा मंत्रालय एवं कल्पतरू द्वारा हुए पट्टे के समझौते की शर्तो का उल्लंघन किया और निजी कंपनी को 46 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ पहुंचाया। सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) रिषीराज सिंह ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि कल्पतरु के लिए आरोपियों द्वारा लिये गये अनावश्यक पक्ष के एवज में उन्हें क्या मिला। थांबुराज और नयर के पुणे स्थित आवासों और कल्पतरू बिल्डर्स के पुणे में कोरेगांव पार्क स्थित दफ्तरों में तलाशी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications