सोलवेंट प्लांट में लगी आग से दो लोग जिंदा जले

बुझने के बाद दोबारा लगी थी आग
सोलवेंट प्लांट में जलाने के लिए पराली की सैकड़ों ट्रालियां मिल मालिक स्टोर कर लेते हैं। कई एकड़ में फैली पराली में आग तो बीती शाम को लगी थी जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू भी पा लिया लेकिन रात तीन बजे अचानक आग दोबारा भड़क गई। प्लांट कर्मचारी रोशन लाल ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। प्लांट में कार्यरत मजदूर रामकुमार ने बताया कि आग रात को लगी थी।
उसे बुझाने के लिए पानी डाल रहे उसके दो साथी उसी आग में जलकर मर गये। मामले में फायर आफिसर राम पाल ने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया था। बाद में दोबारा मैसेज आया कि आग लग गई है और उसमें दो लोग मर गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आगे के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ भी बुलाये गये हैं। एसएचओ अहमद जमाल खान ने बताया कि गणपति फूड के नाम से प्लान्ट है। इसमें जलाने के लिए रखी पराली के ढेर में आग लगी। आग बुझाने के चक्कर में दो लोग जल गये।
जिनके शव निकाल लिए गये है। आग के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने 174 की कार्रवाही करके शवों का शव परीक्षण करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। ऐसी चर्चा है कि गणपति सालवेंट प्लांट के संचालकों ने मृतकों के परिजनों को आठ-आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। मामले को लेकर समझौते के प्रयास किए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications