आज तीन बजे जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

Congress
लखनऊ। कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र मंगलवार को लखनऊ समेत नौ स्थानों से एक साथ जारी किया जाएगा। केंद्रीय समन्वय डा.आरपी त्रिपाठी ने बताया कि विजन डाक्यूमेंट जारी करने के बाद मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। लखनऊ में अपराह्न तीन बजे सैम पित्रोदा तथा इलाहाबाद में प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह घोषणा पत्र को जारी करेंगे।

इसके अलावा गोरखपुर में सुशील शिंदे, आगरा में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, बनारस में जनार्धन द्विवेदी, कानपुर में अम्बिका जोशी, बरेली में केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, सहारनपुर में जितेंद्र सिंह और झांसी में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश घोषणा पत्र जारी करेंगे। पार्टी का दृष्टिपत्र भी सभी दस जोन में एक साथ जारी किया गया था।

घोषणा पत्र में युवा, किसानों व महिलाओं के अलावा सभी वर्गो को लुभाने की घोषणाएं है। एक साथ नौ जगहों से अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले ही कांग्रेस अपना विजन डाक्यूमेंट जारी करके अपने घोषणा पत्र का लगभग प्रारूप साफ ही कर चुकी है, इसमें बदलाव क्या होंगे देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+