कांग्रेस के घोषणा पत्र में नो लैपटॉप, टैबलेट
हमारे रिपोर्टर अंकुर कुमार श्रीवास्तव सीधे कांग्रेस कार्यालय लखनऊ से दे रहे हैं अपडेट
कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से निजी तौर पर बात करने पर पता चला कि भाजपा और सपा की तरह ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में पिछड़ों को खासा उपहार दिया जा सकता है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जिशान हैदर ने बताया कि कपिल सिब्बल के एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण घोषणा पत्र जारी होने में विलम्ब हो रहा है। हैदर ने बताया कि जैसे ही सिब्बल कार्यालय पहुंचेगे घोषणा पत्र जारी किया जायेगा।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की चुनावी घोषण पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा हो सकती है। वहीं चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री को लोकायुक्त के दायरे में लाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है।
कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस नेता और प्रत्याशी डज्ञॅक्टर रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा से पिछड़ों और बुनकरों का साथ दिया है। तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस घोषणा पत्र में बुनकरों और पिछड़ों के लिये खास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 साल तक हर एक घर में बिजली और मोबाइल फोन देने का जिक्र है।
कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र के मुख्य अंश
- यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। यह घोषणा पत्र सपा और भाजपा से खासा अलग नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
- जिस तरह भाजपा ने अटल का और सपा ने मुलायम का फोटो लगा घोषणा पत्र जारी किया था वैसे ही कांग्रेस ने राहुन और सोनिया के फोटो लगी घोषणा पत्र जारी किया है। कपिल सिब्बल ने संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बद्तर है यूपी में। हमने व्यवस्था किया है कि पद्रेश के हर जिले में महिला पुलिस स्टेशन होगा।
- सूत्रों के हवाले से जैसी जानकारी मिली थी वैसा ही हुआ। ओबीसी और बुनकरों के बारे में बोलते हुए सिब्बल ने कहा कि हम उनपर ज्यादा ध्यान देंगे।
- हमारे युवाओं के लिये 20 लाख नौकरी दी जायेगी।
- आईटीआई और पॉलिटेक्निक पर स्पेशल फोकस किया जायेगा। इस पर पिछडों के लिये ज्यादा ध्यान दिया जायेगा।
- महिला बैंक फंड की नियुक्ति की जायेगी।
- दलित छात्रों के लिये हास्टल बनाया जायेगा।
- 2500 परिवारों के बीच एक इंटर कालेज होगा ।
- जैसा ही हम पहले ही बता चुके थे कि सीएम को लोकायुक्त के दायरे में रखा जायेगा वैसा ही हुआ। घोषणा पत्र में सिब्बल ने इसका ऐलान कर दिया।
- सड़कों को ऑल वेदर रोड बनाया जायेगा।
- किसानों के लिये मंडी परिषद में बदलाव लायेंगा।
- किसानों को खास लोन भी दिया जायेगा।
- लखनऊ कानपुर , मेरठ, इलाहाबाद के लिये बेहतरीन टांस्पोर्ट का व्यवस्था किया जायेगा। मैट्रो भी बहुत जल्द आयेगी।
- महिलाओं की सुरक्षा का खासा ध्यान रखा जायेगा।
- ऊर्दू दूसरी सरकारी भाषा होगी।
- पूरे राज्य में एंबुलेंस का नेटवर्क होगा।
- दलित महापुरुषों के लिये विशेष सामाजिक सांस्कृतिक केंद्र बनाया जायेगा।
-शिक्षा क्षेत्र में एक लाख नियुक्तियां की जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications