तिहाड़ जेल के कैदियों के लिये स्मार्ट कार्ड प्रणाली

tihar jail
नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने आज अपने कैदियों के लिये एक स्मार्ट कार्ड प्रणाली शुरू की जो खाने के कूपन का काम करेगा और जेल परिसर के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद करेगा। इससे पहले कुछ कैदियों को खाने के कूपन का गलत इस्तेमाल कर तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामानों की आपूर्ति का दोषी पाया गया था। इसके अलावा समर्थन हासिल करने के लिये इसका आदान प्रदान किया जाता था।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि यह कार्ड इसलिये लाया गया है ताकि कैदी उन चीजों के लिये इसका इस्तेमाल कर सकें जिसके लिये इसकी कल्पना की गई है। इस कार्ड के जरिये 1500 रपये का खाना खरीदा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि जेल के अंदर एक कैदी जितना भी धन खर्च करेगा उसका इलेक्‍ट्रानिक तरीके से रिकार्ड रखा जा सकेगा। इसका अवैध कार्यो के लिये इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल के परिसर में एक फुल बॉडी स्कैनर लगाने जा रहा है इससे जेल परिसर में नशीले पदार्थ, मोबाइल, नगदी और छोटे मोटे हथियार पकड़ में आ जाएगे। तिहाड़ देश का पहला ऐसा जेल होगा जहां बांडी स्‍कैनर लगा होगा। इससे पहले तिहाड़ जेल में जॉब प्‍लेसमेंट होने की सूचना आयी थी। इन सब को देखकर ऐसा लगता है कि तिहाड़ जेल केंद्रीय जेल होने के साथ साथ आधुनिकतम भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+