बस एक बार सरकार बना दो कोई गुंडागर्दी नहीं होगी: सपा
लखनऊ। सिद्धार्थनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के हित में तमाम काम किए थे, लेकिन बसपा सरकार ने एक भी काम नहीं किया। वह इस पर मौजूद जनसमुदाय की सहमति की मुहर भी लगवाते हैं। इसी के बाद खुल जाता है उनका वादों का पिटारा।
उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो दवाई-पढ़ाई मुफ्त, किसानों का पचास हजार का कर्जा माफ, गरीब किसानों को बिजली-पानी मुफ्त, बेरोजगारों को नौकरी नहीं तो भत्ता आदि घोषणाओं के जरिये लुभाने की कोशिश होती है। हर वर्ग के लिए उनके पिटारे से कुछ न कुछ निकलता है। चुनाव घोषणा पत्र में सब कुछ लिखे होने की जानकारी के साथ यह बताने में भी नहीं चूकते कि सपा जो कहती है वह करती है।
मुलायम अपनी सभाओं में यह जुमला खासतौर पर उछाल रहे हैं कि इस बार सरकार बना दो, कोई गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। पार्टी का भी कोई गुंडागर्दी करेगा तो उसे भी सजा दी जायेगी। कोई पक्षपात नहीं होगा। जाहिर है कि पिछली सपा सरकार में कानून व्यवस्था खराब होना खासतौर पर चुनावी मुद्दा बना था और इसका लाभ उठाकर बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।













Click it and Unblock the Notifications