सुब्रतो रॉय ने मैरियट होटल खरीदने के लिये लगायी बोली

इसके अलावा अबू धाबी इनवेस्टमेंट आथोरिटी तथा एक और भारतीय निवेश ब्लू पोस्ट ग्रुप भी होटल खरीदने की होड़ में शामिल है। इससे पहले, सहारा समूह ने एक साल पहले 47 करोड़ पौंड (लगभग 3,275 करोड़ रुपये) में लंदन का ग्रासवेनर हाउस होटल खरीदा था। उसका सौदा भी रायल बैंक आफ स्काटलैंड (आरबीएस) के साथ ही हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वाली फर्म जोन्स लांग ला साले तथा वित्तीय कंपनी हाकप्वाइंट मैरियट की बिक्री के लिए बैंक की मदद कर रही है। वित्तीय संकट से गुजर रहे मैरियट होटल्स पर बैंक का कर्ज बकाया है और आरबीएस के साथ कर्ज की किश्तों को फिर से निर्धारित करने की बातचीत विफल हो चुकी है।
रिण पुनर्गठन वार्ता विफल होने के बाद बैंक ने होटल को अपने नियंत्रण में ले लिया है। मैरियट होटल का परिचालन आयरलेंड की रीयल एस्टेंट फंड कंपनी क्विनलान तथा इस्राइली प्रोपर्टी निवेश डेलेक के नेतृत्व वाला समूह कर रहा था। लंदन में इस होटल समूह की सबसे प्रतिष्ठित सम्पत्ति पार्क लेन स्थित 494 कमरों वाला लक्जरी होटल है। यह कभी वेस्टमिनिस्टर के ड्यूक का घर हुआ करता था।












Click it and Unblock the Notifications