यूपी में मुस्िलम वोट के लिए मचा घमासान

उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ की आबादी में मुस्लिमों का हिस्सा 18 फीसदी है। मुस्लिम मतों को हासिल करने के लिए पीस पार्टी और उलेमा काउन्सिल जैसी अन्य पार्टियां राज्य के राजनैतिक परिदृश्य में उभर गई हैं ताकि मुस्लिम मतों को अपने पाले में ले आया जाए।
धर्म आधारित आरक्षण का मुखर विरोधी रही भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों के बीच इस प्रतिस्पर्धा का उपयोग अन्य पिछड़ा वर्ग में गुस्सा पैदा करने के लिए कर रही है। वह इस बात को पेश कर रही है कि ओबीसी के हिस्से से अल्पसंख्यकों को उपकोटा देने से उनके हिस्से में कटौती होगी। हास्यास्पद बात है कि उपकोटा को लेकर यह संघर्ष कांग्रेस ने शुरू किया है, जो मंडल और कमंडल की राजनीति के उभार के बाद दो दशक पहले प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications