नरेश अग्रवाल सपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

उल्लेखनीय है कि नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को बसपा का टिकट दिये जाने से इंकार करने के बाद नरेश एवं उनके बेटे नितिन बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे। कांग्रेस और रालोद छोड़कर कुछ ही दिन पहले सपा में शामिल हुए यशपाल सिंह और अनुराधा चौधरी को भी समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और यूपी सीएम मायावती ने राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल और उनके विधायक बेटे नितिन अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया गया है। नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल पर पार्टी विरोधी काम में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। और इसके बाद ही अग्रवाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे। इससे पहले वे कांग्रेस में भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications