जहां मरा था ओसामा वहां किया आतंकियों ने हमला

अधिकारियों ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे हुए हमले में शहर पर नौ रॉकेट दागे गए जिनमें से दो अकादमी की बाहरी दीवार से टकराए। इस हमले में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नजदीक स्थित ऐबटाबाद में यह इस तरह का पहला हमला है। अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि कमांडिंग अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए सेना प्रमुख जनरल कयानी के ऐबटाबाद दौरे के कुछ घंटे बाद यह घटना हुई। जिला प्रशासन के प्रमुख इम्तियाज हुसैन शाह ने मीडिया को बताया कि रॉकेट ऐबटाबाद के नजदीक स्थित नवां शहर में इलियासी मस्जिद के पीछे एक पहाड़ी से दागे गए।
शाह ने बताया कि पुलिस को मस्जिद के पीछे से रॉकेट दागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नौ पैड मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुल नौ रॉकेट दागे गए। इनमें से करीब तीन पाकिस्तान सैन्य अकादमी की ओर गए जबकि दो बाहरी दीवार से टकरा गए।












Click it and Unblock the Notifications