गणतंत्र दिवस पर चुनाव आयोग की झांकी ने रचा इतिहास

republic day
नयी दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गणतंत्र दिवस परेड में चुनाव आयोग की झांकी ने मतदान जागरूकता का संदेश दिया। यह पहली बार है जब चुनाव आयोग की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई। यह झांकी मुख्यत: उन युवाओं पर केंद्रित थी जो पहली बार मतदान करने की तैयारी में हैं। चुनाव आयोग ने इसी मकसद से 25 जनवरी को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया था।

इस झांकी के निकलते समय मतदान के माध्यम से अब हम, मातृभूमि के काम आयें गीत की धुन बज रही थी। झांकी के मध्य में युवा वर्ग को मतदान करते दिखाया गया जबकि झांकी के दोनों ओर इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीन पर निर्वाचक फोटो पहचान की प्रतिकृति को सजाया गया। इसके अलावा झांकी में संसद भवन की प्रतिकृति और मतदान में सहायता करने वाले अधिकारी भी दिखाई गये।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। परेड में इन राज्यों में से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर की झांकी नहीं थी। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर निकली झांकियों में अलग अलग संगीत बैंडों ने अपनी धुनों से लोगों का दिल जीत लिया।

नौसेना के ब्रास बैंड, वायुसेना बैंड, गोरखा रायफल्स बैंड, असम रायफल्स बैंड, सीमा सुरक्षा बल बैंड जैसे अलग अलग बैंडों ने दिलकश धुनें छेड़ लोगों में देशप्रेम की भावना और गणतंत्रा दिवस झांकी की गौरवमयी संस्कृति के रंग भर दिये। अलग अलग संगीत बैंड की धुनों ने गणतंत्र दिवस झांकी का समां बांधा दुनिया भर में प्रसिद्ध नौसेना के ब्रास बैंड ने जय भारती की जादुई धुन के साथ समां बांध दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+