भाषण के दौरान राज्यपाल की तबियत बिगड़ी

इससे पहले कि वह मूर्छित होकर मंच पर नीचे गिरते उनके करीब खड़े अधिकारियों (एडीसी) और पास में खड़े अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रामनिवास ने उन्हें सम्हाल लिया तथा कुर्सी पर बिठा दिया। इधर इसकी जानकारी मिलते ही परेड मैदान में अफरातफरी मच गई तथा राज्यपाल के काफिले के चिकित्सक मंच पर पहुंच गए और उन्होंने राज्यपाल का प्राथमिक इलाज किया।
कुछ देर बाद राज्यपाल ने सामान्य महसूस किया तब उन्होंने कुर्सी पर बैठे बैठे ही अपना भाषण पूरा किया तथा तबियत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम में व्यवधान को लेकर अफसोस भी जताया। बाद में राज्यपाल ने पदक अलंकरण समारोह में भी हिस्सा लिया तथा यहां से उन्हें आवश्यक जांच के लिए डाक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। वहीं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा राज्यपाल की पूरी आवश्यक जांच की गई है तथा उनकी हालत सामान्य बताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications