समलैंगिक शादी पर हाईकोर्ट पशोपेश में

चंडीगढ़। ऐसा तो अमेरिका में होता है। लेकिन अब भारत में भी होने जा रहा है। दो युवतियां आपस में शादी करना चाहती है। इसके लिए वे बकायदा कोर्ट तक जा पहुंची। अम्बाला में दो युवतियों की आपस में शादी के बाद सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पशोपेश में है। अदालत ने इस मामले में हरियाणा सरकार के वकील व समलैंगिक विवाह की वैधता पर एमिक्स क्यूरी (अदालत के सहयोगी) नियुक्त वकील से पूछा कि इससे पहले यदि इस तरह के मामले हुए हैं तो उन पर क्या किया गया।

समय दिए जाने की मांग पर अदालत ने छह सप्ताह का समय दिया है। देश में पहली बार अदालत समलैंगिक विवाह को हिंदू मैरिज एक्ट के परिप्रेक्ष्य में सुन रही है। हरियाणा सरकार ने कहा कि युवतियों की आपस में शादी को कानूनी मान्यता नहीं है। अम्बाला पुलिस ने कहा कि यदि इन शादियों को मान्यता मिलेगी तो समाज में अनैतिकता फैल जाएगी। उधर, दोनों युवतियों ने कहा कि उन्हें जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+