मालेगांव विस्फोट का आरोपी विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि मालेगांव विस्फोट कांड में रायगढ़ (महाराष्ट्र) की सेंटल तलोजा जेल में बंद मेजर रमेश के नामांकन की औपचारिकता उनके पुत्र विशाल उपाध्याय ने पूरी की और उनका नामांकन मुंबई की एक स्थानीय अदालत की अनुमति से दाखिल किया गया है। मेजर रमेश पर मालेगांव विस्फोट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल एस पी पुरोहित से जुड़े होने का आरोप है।
वे नवंबर 2008 में गिरफ्तारी के बाद से रायगढ़ की तलोजा सेंटल जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि बिहार सीमा से लगी बैरिया विधानसभा क्षेत्र में ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण का गांव सिताबदियारा और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर रहे दिवंगत जनेश्वर मिश्र का गांव शुभनथही भी आते है। इस सीट पर भाजपा से भरत सिंह, सपा से जयप्रकाश यादव, कांग्रेस से सुभाष यादव और बसपा से मुक्तेश्वर सिंह उम्मीदवार है।












Click it and Unblock the Notifications