कट्टरपंथियों के विरोध के बाद टली रुश्दी की वीसी
जयपुर। मु्स्लिम लेखक सलमान रूश्दी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बड़ी बात है कि रूश्दी का विरोध कट्टरपंथी ही सबसे ज्यादा कर रहे हैं। इसलिए आज जैसे ही सलमान रूश्दी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को इजाजत मिली उसका विरोध शुरू हो गया।
कट्टरपंथी संगठनों ने आयोजन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की है। प्रदर्शनकारियों ने रुश्दी के वीडियो लिंक का कार्यक्रम रद्द करने की भी मांग की है।
आपको बता दें कि पहले खबर आयी थी कि चारों ओर चर्चा के विषय बने हुए 'द सैटेनिक वर्सेज' के विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी ही पौने चार बजे जयपुर साहित्य सम्मेलन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सम्मलेन को संबोधित करेंगे। वो मिडनाइट्स चिल्ड्रेन किताब पर बोलेंगे।
आयोजकों ने इस बारे में पुलिस को भी अवगत भी करा दिया था। लेकिन विरोध के बाद फिर से रुश्दी की वीसी टल गई।













Click it and Unblock the Notifications