जूता मु्द्दे पर दिल जीत लिया 'राहुल भाई' ने: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। सोमवार को कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की चुनावी रैली में उनके ऊपर जूता फेंकने जैसी शर्मनाक घटना हुई जिसकी चारों ओर आलोचना हो रही है। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जहां इस चीज की कड़ी आलोचना की है वहीं उन्होंने टि्वटर पर जमकर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के संयम की तारीफ की है।

उमर अब्दुल्ला ने टि्वटर पर लिखा है उन्हें राहुल गांधी के संयमित लहजा बहुत भाया। वह कहते रहे, फेंको, फेंको एक और फेंको। सिर्फ यही नहीं, राहुल ने जब सुरक्षाकर्मियों को जूता फेकने वाले को पकड़ते देखा तो मंच से ही बोले, अरे भैया उसे मारो मत, छोड़ दो। उनकी यही शालीनता और प्रतिक्रिया ही उन्हें औरों से अलग बनाती है।

गौरतलब है कि जूता फेंकने के शिकार उमर अब्दुल्ला भी बन चुके हैं उनके ऊपर भी 15 अगस्त 2010 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जूता फेंका गया था। सोमवार को देहरादून में कांग्रेस की चुनावी रैली में राहुल गांधी पर भी एक युवक ने जूता फेंका, लेकिन वह कांग्रेस महासचिव से दूर जाकर गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+