कुपवाड़ा: हिमस्खलन में 7 जवान दबे, एक की मौत
कुपवाड़ा। एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से हैं। जहां हिमस्खलन में 7 जवानों के फंसने की खबर है। खबर यह भी है इस हिमस्खलन में एक जवान की मौत हो गयी है। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी के करीब हिमस्खलन में सेना के पांच और बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के दो जवान फंस गए। इसमें से बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गयी है।
टीवी चैनलों के मुताबिक हिमस्खलन की चपेट में कुछ गांव भी आ गए हैं। जवानों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है। आपको बता दें भारी बर्फबारी के चलते आवाजाही में खासी दिक्कत है।
सारे जवान एलओसी पर जमी बर्फ को हटा रहे थे और भारतीय पोस्ट के लिए रास्ता बना रहे थे तभी अचानक हिमस्खलन हो गया और सभी जवान उसकी चपेट में आ गये है। फिलहाल मौके पर सेना के जवान पहुंचे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।













Click it and Unblock the Notifications