राहुल पर जूता बाबा रामदेव ने फेंकवाया: दिग्विजय सिंह
उन्होंने कहा कि जो मर्जी आये बाबा कर लें लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। जनता सब कुछ देख रही है, वो जानती है कि कौन गलत है और कौन सही? दिग्विजय सिह यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि रामदेव के पास कार्यकर्ता तो नहीं हैं, इस हरकत को अंजाम देने वाले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।
बाबा रामदेव के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो एक नंबर का ठग है। इसने काले धन को सफेद करने के बीच में कमीशन खाया है। जिसके ऊपर प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है।
स्कॉटलैंड में फर्जी नाम से रामदेव ने एक टापू खरीदा। ये पैसा कहां से आया। ये क्यों नहीं बताते। गौरतलब है कि देहरादून में चुनावी सभा के दौरान एक शक्स ने राहुल गांधी के मंच की ओर जूता फेंका था। जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। राहुल गांधी ने जूता फेंके जाने पर थैक्यूं कहा था और पुलिस वालों से बोला था कि इस व्यक्ति को छोड़ दिया जाये।













Click it and Unblock the Notifications