आरबीआई ने घटाया सीआरआर, सस्ता हो सकता है कर्ज

भारतीय बाजार को देखते हुए आरबीआई के इस कदम के बाद देश की बैंकिंग वयवस्था में लगभग 32,000 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तीर होगी। जिसके बाद बैंकें अपने कर्ज में कुछ ढ़ील दे सकती हैं। आरबीआई के ये नए नियम 28 जनवरी 2012 से लागू हो जाएंगें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले 2 साल से भी कम समय में लगभग 13 बार नीतिगत दरों में बढ़ोत्तरी की है। जिस वजह से कर्ज काफी महंगा हो गया है। इस समय रेपो रेट 8.5 फीसदी और रिजर्व रेपो रेट 7.5 फीसदी है।
अगर सीआरआर की बात करें तो यह वह पैसा होता है जो बैंकों को आरबीआई के पास रखना होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी बैंक में 100 रुपए जमा हैं तो उसे अब 5 रुपए और 50 पैसे आरबीआई के पास रखने होंगे। पहले 100 रुपए पर बैंकों को 6 रुपए आरबीआई में रखने होते थे।












Click it and Unblock the Notifications